{"_id":"67c7048157ab1ec65d08b385","slug":"demand-to-bring-no-confidence-motion-against-block-chief-haraiya-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News : ब्लाक प्रमुख हरैया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग, डीएम को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News : ब्लाक प्रमुख हरैया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग, डीएम को सौंपा पत्रक
Tue, 04 Mar 2025 07:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 04 Mar 2025 07:17 PM IST
सार
ब्लाक प्रमुख हरैया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन सौपा और ब्लाक प्रमुख पर अनियमितता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
डीएम को पत्रक देते क्षेत्र पंचायत सदस्य
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आजमगढ़ क्षेत्र समिति हरैया के सदस्यों ने मंगलवार को डीएम नवनीत सिंह चहल को पत्रक सौंप कर ब्लॉक प्रमुख हरैया संदीप पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के मांग किया। सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पर अनियमितता का आरोप लगाया।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख हरैया संदीप पटेल द्वारा विकास कार्यों में धांधली की जाती है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मानदेय नहीं दिया जाता है, करीब 3.7 लाख रुपए मानदेय का गबन कर लिया गया है। जब इस बाबत ब्लॉक प्रमुख से मुलाकात की जाती है तो उनके द्वारा अनदेखा करते हुए धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
पूर्व में गबन की जांच करने के लिए बीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दिए गए प्रस्ताव को कार्य योजना में नहीं लिया जाता है और न ही उनके क्षेत्र में कोई विकास कार्य कराया जाता है।
विज्ञापन
आए दिन ब्लॉक प्रमुख द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न करना आम बात हो गई। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर वंदना, बनारसी लाल, मंजू, संतोष, अंजनि, रीमा, नीतीश कुमार पाठक, लालमुनि आदि उपस्थित रहे।
इस बाबत ब्लॉक प्रमुख हरैया संदीप पटेल से बात की गई तो उन्होंने जानकारी न होने का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन