फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for payment of salaries of newly appointed teachers

नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग

Sun, 08 Nov 2020 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Demand for payment of salaries of newly appointed teachers
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक माध्यमिक शिक्षक संघ रामजन्म सिंह गुट की बैठक मुकेरीगंज स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डॉ. जयशंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा चयनित अध्यापकों के कार्यभार ग्रहण किए हुए तीन माह से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन आज तक उनके भेतन का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने वेतन भुगतान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दिया कि दीपावली से पहले अगर वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर क्रमिक भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होगा। जिला मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा चयनित अध्यापकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन हो चुका है, इसके बाद भी वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, श्याम नरायन सिंह, रमेश सिंह, शेर बहादुर यादव, अबरार अहमद, दिनेश प्रताप सिंह, सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed