फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Demand for installation of statue of Shaheed Kunwar Singh and beautification of Rahul Auditorium

Azamgarh News: शहीद कुंवर सिंह की प्रतिमा लगाने और राहुल प्रेक्षागृह के सुंदरीकरण की मांग

Wed, 23 Jul 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for installation of statue of Shaheed Kunwar Singh and beautification of Rahul Auditorium
आजमगढ़। जनपद के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व पुनर्स्थापना को लेकर जिले के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कुंवर सिंह उद्यान में शहीद कुंवर सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने के मांग रखी।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बलराज सिंह ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आजमगढ़ के ऐतिहासिक कुंवर सिंह पार्क का सुंदरीकरण तो आपकी सरकार में हो चुका है लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा शहीद कुंवर सिंह की जो प्रतिमा पार्क से हटा दी गई थी उसे दोबारा स्थापित किया जाना जनभावना से जुड़ा विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने इस ऐतिहासिक वीर के सम्मान में पार्क में पुनः प्रतिमा लगाने की मांग की। बलराज सिंह ने कहा कि आजमगढ़ में स्थित राहुल प्रेक्षागृह वर्तमान में जर्जर अवस्था में है और उसके मरम्मत व सुंदरीकरण की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने राहुल सांकृत्यायन के पैतृक गांव कनैला में उनकी प्रतिमा की स्थापना की मांग भी मुख्यमंत्री से की। मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित पौराणिक रामघाट मंदिर के सुंदरीकरण और विकास कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग भी इस प्रतिनिधिमंडल ने रखी। प्रतिनिधिमंडल में बलराज सिंह के साथ-साथ पूर्व एमएलसी कैलाश यादव और स्वतंत्र देव सिंह मुन्ना भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed