{"_id":"4b87a76103fd0219137a5caf769792e3","slug":"demand-deployment-of-central-forces-in-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में केंद्रीय बल की तैनाती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में केंद्रीय बल की तैनाती की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में केंद्रीय बल की तैनाती की मांग को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सीडीओ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। बताया कि सपा कानून व्यवस्था ताख पर रखकर किसी भी तरीके से जीत हासिल करना चाहती है।
जिलाध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रधान और बीडीसी के चुनावों में सफलता न मिलने के कारण समाजवादी पार्टी बौखला गई है। सात फरवरी को ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सपा जनपद में भय और आतंक का माहौल पैदा कर रही है। लालगंज और हरैया में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर एक दूसरे पर गोलियां चलाई गईं।
फलस्वरूप दोनों ब्लॉकों में एक-एक हत्याएं हो चुकी हैं। सपा बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद से विपक्षी दलों के प्रत्याशियों के ऊपर अपहरण का फर्जी मुकदमा दर्ज करा रही है। पूर्व में तहबरपुर ब्लॉक में हुई घटना जांच के बाद गलत पाई गई। फूलपुर और पवई ब्लॉक पर सपा पुलिस की मदद से ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा जमाना चाहती है।
विज्ञापन
27 जनवरी को पवई ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में सपा के दबाव में भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक अरुण यादव तथा समर्थकों पर एफआईआर दर्ज करना फर्जी और मनगढ़ंत है। कहा कि पवई की घटना में पूर्व सांसद रमाकांत यादव और उनके समर्थकों पर दर्ज एफआईआर और घटना की न्यायिक जांच की जाए। जनपद में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के दौरान केंद्रीय बल की तैनाती की जाए। इस मौके पर रमाकांता मिश्रा, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित हुए।