{"_id":"6504a57ffc00036cf3013034","slug":"delighted-with-the-supernatural-tableau-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-4453-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अलौकिक झांकी से हुए निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अलौकिक झांकी से हुए निहाल
विज्ञापन
'बातें कर लें चाहे जितनी विज्ञान की, आज भी जरूरत है मां के ध्यान की''''। बात जब धर्म-कर्म की होती है और फिर भक्तों की भीड़ ऐसे उमड़ती है कि लगता है कि पूरा इलाका ही धर्म की गंगा में डुबकी लगाने को आतुर हो उठा हो। कुछ ऐसा ही दृश्य बृहस्पतिवार की रात मारवाड़ी धर्मशाला में देखने को मिला।
कोलकाता से पधारे कुमार दीपक व करिश्मा चावला ने '''' दादी-दादी बोल दादी सुन सुन लेती, मइया देने वाली है हम लेने वाले हैं, दे-दे थोड़ा सा प्यार मैइया तेरा क्या घट जाएगा यह बालक भी तर जाएगा''''। सुनाया तो लोग झूमने लगे। इसके बाद'''' जगदंबा भवानी तेरा त्रिभुवन में छाया राज है, सोहे तेज कशुमल नीको तेरे रत्नों का सिर पर ताज है''''। प्रस्तुत किया तो आयोजन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद कलाकारों ने राणी सती के चरणों में भजन रस की वर्षा जारी रखी, जिसमें उनके भक्त भींगते रहे और कलाकारों का साथ देते रहे। मां की अलौकिक झांकी देख लोग निहाल हो रहे थे।
अंत में भक्तों ने श्री राणी सती दादी जी और सभी देवी-देवताओं की आरती की और उसके बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान पारुल रूंगटा, सविता जालान, पूजा, अनिता खंडेलिया, सविता तुलस्यान, अंजू अडूकिया, सविता खंडेलिया, अशोक रूंगटा अशोक शर्मा, अजय खंडेलिया, सौरभ डालमिया, भोला जाला, पारितोष रूंगटा, आशुतोष रूंगटा, अभिषेक अग्रवाल, शोभित अडूकिया, अभिषेक उर्फ चिंटू खंडेलिया आदि मौजूद थे।