फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Delighted after seeing the tableau, then took a bath in Bhajan Ganga

Azamgarh News: झांकी दर्शन कर हुए निहाल, फिर भजन गंगा में किया स्नान

Tue, 03 Mar 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Delighted after seeing the tableau, then took a bath in Bhajan Ganga
श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में भजन प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
आजमगढ़। श्रीनाथ जी श्याम भक्त मंडल की ओर से श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में रविवार की शाम आयोजित तृतीय श्री श्याम रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें खाटू वाले श्याम बाबा सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकी लगी थी, जिसका दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। यहां आए गायक कलाकारों ने भजन संध्या सजाई। कोलकाता से आए गायक कलाकार लव अग्रवाल ने खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का आगाज बाबा की ज्योत जलाकर हुई। गायक कलाकार लव अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक खाटू वाले श्याम की भजन सुनाया। पूरा पंडाल जयकारों से गूंजता रहा और हर कोई अपने स्थान से उठकर होली के रंग में सराबोर होने को आतुर दिखा। कलाकारों ने भव्य मंदिर सा पंडाल बनाया और उसमें खाटू वाले श्याम प्रभु की नैनाभिराम झांकी के साथ राधा-कृष्ण, सालासर बालाजी की झांकी सजाई। महाविद्यालय के पास बने तोरण द्वार पर श्री श्याम शरणम पढ़ने के साथ लोग अंदर पहुंचकर बाबा के समक्ष शरणागत होते गए। पुरुष सफेद कपड़े और अधिकतर महिलाएं लाल वस्त्र धारण कर पहुंची थीं। अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हर्षित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, अमित गोयल, अनूप अग्रवाल, परितोष रूंगटा, ओम प्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed