फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deliberation on GST issues in the dialogue

Azamgarh News: संवाद में जीएसटी की समस्याओं पर मंथन

Fri, 05 Jun 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Deliberation on GST issues in the dialogue
मुबारकपुर के ताज पैलेस में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए डिप्टी कमिश्नर धीरज रा - फोटो : अमर उजाला
अमिलो। मुबारकपुर के अलीनगर स्थित ताज पैलेस में शुक्रवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर राज्य कर खंड-दो आजमगढ़ धीरज कुमार राय के सामने व्यापारियाें ने समस्याओं एवं सुझावों को रखा। विभागीय अधिकारियों ने जीएसटी के प्रावधानों, कर भुगतान, रिटर्न दाखिल करने, ई-वे बिल, पंजीकरण तथा अन्य प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी। धीरज राय ने व्यापारियों से समय पर कर जमा करने एवं रिटर्न दाखिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र पंजीकरण कराएं ताकि उन्हें व्यवसाय संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े। कार्यक्रम में व्यापारी मोहम्मद शाकिब, अदनान तथा हाजी इफ्तेखार अहमद ने कर संबंधी समस्याओं को उठाया। सेवानिवृत्त जॉइंट कमिश्नर जफीर अहमद ने कहा कि बुनकर बहुल क्षेत्र में इस प्रकार का कर जागरूकता कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है, जो सराहनीय पहल है। अध्यक्षता पद्माकर लाल वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article