फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deficiencies found in the educational qualification of 25 teachers of madrassas

Azamgarh News: मदरसों के 25 शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता में मिली कमियां

Sat, 28 Sep 2024 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Deficiencies found in the educational qualification of 25 teachers of madrassas
ल्पसंख्यक निदेशालय के निर्देश पर जिले के एडेड मदरसों की जांच पूरी हो चुकी है। इसमें मदरसों के करीब 25 पुराने शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता में कमियां पाई गईं हैं। जांच में मिली अनियमितता पर कार्रवाई के लिए विभाग ने रिपोर्ट बनाकर निदेशालय को भेज दी है।
विज्ञापन

जिले में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से 387 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। इनमें से 20 मदरसे अनुदानित हैं। इन 20 एडेड मदरसों में शिक्षक- कर्मचारियों की संख्या करीब 350 है। समय-समय पर मदरसे के शिक्षक, कर्मचारियों की योग्यता, मदरसा की भूमि, छात्र संख्या आदि पर सवाल उठते रहे हैं। दिसंबर 2023 में निदेशक अल्पसंख्यक ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को जिले में संचालित एडेड मदरसों के शिक्षकों की योग्यता, मदरसा की भूमि और छात्र संख्या की जांच करने का आदेश दिया था। इसके लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई थी। कई माह तक चले जांच में मदरसों में काफी अनियमिता मिली है। एडेड मदरसों में तैनात 25 से अधिक पुराने शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता में कमियां मिली हैं। इसके अलावा एक मदरसा ऐसा भी मिला है, जिसके पास मान्यता लेते समय भूमि ही नहीं थी, मगर उसने मान्यता ले ली। मदरसों में पंजीकृत और यू-डायस पोर्टल पर अपलोड छात्रों की संख्या की टीम ने जांच की है। इन सबकी रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed