फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deceased needs AK-47 license for self-protection

Azamgarh News: मृतक को चाहिए आत्म सुरक्षा के लिए एके-47 का लाइसेंस

Tue, 07 Nov 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Deceased needs AK-47 license for self-protection
आजमगढ़। जीवित मृतकों की सुरक्षा को मृतक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बिहारी मृतक ने सरकार से अब एके-47 राइफल का लाइसेंस मांगा है। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को भेजे पत्र में मृतक ने कहा कि जीवित मृतकों को लेकर लड़ी लंबी लड़ाई, भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी के खिलाफ किए गए संघर्ष के चलते जानमाल की सुरक्षा को लेकर उक्त लाइसेंस की जरूरत है।
विज्ञापन

मूलरूप से मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो निवासी लालबिहारी मृतक का जन्म छह मई 1955 केा निजामाबाद तहसील के खलीलाबाद गांव में हुआ था। पिता की मौत के बाद ग्राम प्रधान व तहसील स्तरीय अधिकारियों ने उसे मृत घोषित करते हुए उसके पिता की संपत्ति पर चचेरे नाबालिग भाईयों का नाम दर्ज कर दिया। 18 वर्षो तक लाल बिहारी ने सरकारी रिकार्ड में खुद को जीवित कराने को लेकर संघर्ष किया। 30 जून 1994 को मुख्य राजस्व अधिकारी व जिलाधिकारी आजमगढ़ ने लाल बिहारी को सरकारी रिकार्ड में जीवित घोषित किया। खुद को जीवित घोषित कराने को लेकर लाल बिहारी ने कई हथकंडे अपनाए। टिक्ठी के साथ लोक सभा व विधान सभा का चुनाव लड़ा। टिक्ठी के साथ चुनाव लड़ने के साथ ही लाल बिहारी ने मृतक संघ का भी गठन किया। जिसके बैनर तले वह जीवित मृतकों की लड़ाई लड़ने लगे। सैकड़ों की संख्या में जीवित मृतकों को कागजाें में जिंदा कराया। टिक्ठी के साथ चुनाव लड़ने के दौरान ही लाल बिहारी प्रसिद्धि देश के साथ ही दुनिया में फैल गई। उसके चुनाव की कवरेज करने को अमेरिका तक से टीम आयी। इतना ही कागज नाम से लाल बिहारी के जीवन पर फिल्म भी बनी और वर्तमान में एक और फिल्म की स्क्रीप्ट लिखी जा रही है। सरकारी रिकार्ड में खुद को मृतक घोषित किए जाने का लाल बिहारी प्रशासनिक अमले को जिम्मेदार मानते है। जिसके चलते ही उन्होंने सरकार पर 25 करोड़ के मुआवजे का भी दावा किया था। हांलाकि उनके इस दावे को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब लाल बिहारी मृतक ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिख कर जानमाल की रक्षा व सुरक्षा के लिए एके-47 राइफल का लाइसेंस खुद व अन्य जीवित मृतकों के लिए निर्गत किए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed