फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of middle-aged suppressed due to collapse of Kuccha house

कच्चा मकान ढहने से दबकर अधेड़ की मौत

Fri, 27 Sep 2019 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Death of middle-aged suppressed due to collapse of Kuccha house
अहरौला/मार्टीनगंज। तहबरपुर ब्लाक के कटवा गांव में गुरुवार की रात कच्चा मकान ढह जाने से दबकर अधेड़ की मौत हो गई। वहीं मार्टीनगंज ब्लाक के कालेपबुर कठेरवां गांव में एक व्यक्ति का मकान दूसरे व्यक्ति के मकान पर ढह जाने से मलवे में दबकर पति-पत्नी घायल हो गए। गांव के लोग अथक प्रयास कर मलवा हटाकर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा। मकान ढहने से हजारो रुपये मूल्य का सामान दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

जिले में बीते दो दिनों से लगातार कभी रुककर तो कभी तेज हो रही बारिश के चलते पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते गुरुवार की रात तहबरपुर ब्लाक के कटवा गांव निवासी रामअवध राम (48) पुत्र रामदास का कच्चा मकान ढह गया। जिसमें दबकर रामअवध घायल हो गया। लोगों ने मलबा हटाकर रामअवध को बाहर निकालकर सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रामअवध तीन भाइयों में बड़ा था। वह तीन बेटी और चार बेटों का पिता था। पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। इसीक्रम में मार्टीनगंज ब्लाक के कालेपुर कठेरवां गांव निवासी अखिलेश (30) पुत्र बांकेलाल गुरुवार की रात अपनी पत्नी सुमन (26) के साथ सोया हुआ था। तभी पड़ोसी बनवारी लाल का मकान भरभराकर अखिलेश के मकान पर गिर गया। जिससे मलबे में दबकर दोनों घायल हो गए। लोगों की मदद से इन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान भारत राजभर द्वारा इसकी सूचना तहसील के अधिकारियों को दी गई। इसीक्रम में पल्हनी ब्लाक के गोपालपुर गांव निवासी शैलेंद्र तिवारी का कच्चा मकान ढह गया। जिसमें दबकर हजारों रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया। घटना के समय परिवार के लोग बाहर थे। ऐसे में कोई दुर्घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed