फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of injured jaw in attack on Bangladesh border

बांग्लादेश बार्डर पर हमले में घायल जवान की मौत

Wed, 12 Apr 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 12 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश बार्डर पर गश्त करते समय मंगलवार को गांव वालों की हमले से घायल हुए बीएसएफ के जवान की देर रात को मौत हो गई। बीएसएफ 36 बटालियन मालदा में उसका इलाज चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य मालदा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन



जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भटौली इब्राहिमपुर गांव निवासी टेल्हूराम निगम (50) पुत्र स्व. बलवीर बीएसएफ के जवान थे। वह बीएसएफ 36 बटालियन मालदा पश्चिम बंगाल में तैनात थे। बताया जाता है कि टेल्हूराम मंगलवार को अपनी टीम के जवानों के साथ भारत-बांग्लादेश बार्डर पर ड्यूटी करने गए थे। वहां गांव के कुछ शरारती तत्वों ने हमला बोल दिया। इसमें टेल्हू राम सहित अन्य जवान घायल हो गए। जवानों को बीएसएफ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान टेल्हूराम की मौत हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे बीएसएफ मालदा में तैनात एक सीओ ने फोन कर घटना की जानकारी टेल्हूराम के घर वालों को दी तो कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य मौके के लिए रवाना हो गए। टेल्हूराम दो बेटी और एक बेटे के पिता थे। वह छह भाईयों में तीसरे नंबर पर थे। टेल्हूराम के बड़े भाई बनवारी घर पर खेती करते हैं। इसके बाद सुदामा बीएसएफ में अभी नौकरी कर रहे हैं। इसके अलावा छोटा भाई विंध्याचल, सुरेश और राजेश भी बीएसएफ के जवान हैं। इसमें विंध्याचल और राजेश की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed