फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of fetus along with husband and wife

Azamgarh News: पति-पत्नी के साथ गर्भस्थ शिशु की मौत

Fri, 09 Aug 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Death of fetus along with husband and wife
बलरामपुर। कप्तानगंज थाना के मोलनापुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी के साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने जबरन जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी संजय ठठेरा (30) पुत्र दीनदयाल की शादी झुनझुन (26) के साथ हुई है। संजय के पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व संजय कहीं से जुआ खेल कर रात में आया था। इसके बाद पैसे के लेनदेन को लेकर घर पर पत्नी से झगड़ा हुआ। पत्नी ने डाॅयल 112 पर कॉल किया। पुलिस आई और संजय को दो डंडे भी मारी। सुबह गोरखपुर से झुनझुन के मायके से उसके भाई दो लोगों के साथ आए थे। जबरन थाना चलने को कह रहे थे। बाद में वह चले गए। इसके बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी ने जहर खा लिया। दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की शाम को मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ मृतका के मामा लल्लन प्रसाद ने कहा कि उन लोगों को जानकारी 3.30 बजे दी गई कि संजय की मौत हो गई है। जब झुनझुन के मोबाइल पर कॉल किया गया तो उसका देवर झुनझुन के ठीक होने और उसके जहर के सेवन न करने की जानकारी दी। जैसे ही परिजन दोहरीघाट तक पहुंचे तभी बताया गया कि झुनझुन की जहर से मौत हो गई।
विज्ञापन

मायके पक्ष का आरोप है कि पति की मौत के बाद परिजनों ने झुनझुन को भी जबरन जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हुई। मृतका के पेट में चार माह का बच्चा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed