फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of farmer while irrigating, family alleges, death due to cold

Azamgarh News: सिंचाई कर रहे किसान की मौत, परिजनों का आरोप, ठंड लगने से मौत

Wed, 08 Jan 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Death of farmer while irrigating, family alleges, death due to cold
मेंहनगर, आजमगढ़। बांसूपुर गांव में किसान की खेत में सिंचाई करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है ठंड लगने से मौत हुई है। बांसूपुर गांव निवासी लूसी यादव (48) मंगलवार सुबह गांव के दक्षिणी सिवान में नहर में आए पानी से गेंहू की सिंचाई कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान ठंड से अचानक सीने में दर्द शुरू हुआ और वहीं खेत में गिर गए। अगल-बगल के किसानों ने सूचना उनके बेटे आकाश को दी। आनन-फानन में आकाश बाइक से लोगों की मदद से पिता को लेकर सीएचसी पंहुचा। जहां चिकित्सक ने जांच के दौरान लूसी को मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। पत्नी चंद्रिका और बेटी काजल की रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सूचना के बाद भी राजस्व का कोई अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed