{"_id":"6134fdc38ebc3ee530025592","slug":"death-of-an-old-man-crossing-the-road-after-being-hit-by-a-bike-azamgarh-news-vns6099163123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पवईलाडपुर स्थित मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे बाइक की चपेट में आकर वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के चक जाफर गांव निवासी 60 वर्षीय सकलदीप पवईलाडपुर स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करते थे। रविवार की सुबह वह कार्य स्थल पर पहुंच गए थे और सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। इस हादसे मे सकलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर तत्काल स्थानीय अस्पताल पर पहुंचे जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, रानी की सराय थाना क्षेत्र के रूदरी मोड़ पर रविवार की शाम छह बजे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सरायमीर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी 45 वर्षीय मिठाई लाल यादव पुत्र ज्यूधन यादव रविवार की सुबह अपनी पत्नी को लेकर रिश्तेदारी में समेंदा गए थे। पत्नी को वहीं छोड़ कर शाम छह बजे वह घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रूदरी मोड़ पर आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रही ट्रक ने बाइक सवार मिठाई लाल को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ट्रक चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया।