फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death of a young man drowned in a river in doubt, murder arose

संदिग्धावास्था में नदी में डूब कर युवक की मौत, हत्या का अरोप

Tue, 30 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man drowned in a river in doubt, murder arose
बलरामपुर (आजमगढ़)। शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़या जयरामपुर गांव निवासी युवक सोमवार को दोस्तों के बुलाने पर सिधारी थाना क्षेत्र के खोजपुर गांव होली खेलने गया था। दो घंटे के बाद उसका शव गांव के पास स्थित तमसा नदी में उतराया हुआ मिला। सूचना पर पुलिस के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पिता ने पुत्र के दोस्तों पर डूबो कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस शव को पीएम में भेजने के साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

मड़या जयरामपुर गांव निवासी आदित्य (26) पुत्र परमहंस सोमवार को घर पर ही मौजूद था। सुबह नौ बजे के लगभग दोस्तों का फोन आने पर वह खोजापुर गांव दोस्तों से मिलने जाने की बात कह कर घर से निकला। ढाई घंटे बाद परिजनों को सूचना मिला कि आदित्य का शव तमसा नदी में उतराया हुआ है। सूचना पर परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पिता परमहंस ने पुत्र के दोस्तों पर डुबो कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक की अभी नवंबर 2020 में ही शादी हुई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed