फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death in accident in Guna, dead body brought in Azamgarh for PM

गुना में एक्सीडेंट में हुई मौत, पीएम के लिए आजमगढ़ लाश लेकर आया साला

Sun, 17 May 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Death in accident in Guna, dead body brought in Azamgarh for PM
जहानागंज। लॉक डाउन में परेशान अमदही निवासी एक व्यक्ति अपने साले के साथ मैजिक से मुंबई से घर के लिए निकला था। मध्यप्रदेश के गुना में मैजिक का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। इसमें अमदही निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद भी गुना में न एफआईआर दर्ज की गई और न ही मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम किया गया। साला अपने जीजी का शव लेकर आजमगढ़ पहुंचा तो यहां पर उसका पोस्टमार्टम हुआ। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही निवासी महेश प्रजापति (40) पुत्र लालचंद प्रजापति मुंबई में मजदूरी करता था। वो मूलरूप से सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ का निवासी थी लेकिन अमदही में अपने ससुराल में ही रहता था। लाक डाउन में परेशानी शुरू होने पर अपने साले राजू प्रजापति पुत्र बलई के साथ मैजिक से घर के लिए निकला था। मध्य प्रदेश के गुना में मैजिक का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। इसमें महेश प्रजापति की मौत हो गई। कोरोना वायरस का डर इतना है कि वहां महेश का पोस्टमार्टम भी नहीं किया गया। शव को वैसे ही आजमगढ़ के लिए भेज दिया गया। रविवार को राजू शव को लेकर आजमगढ़ पहुंचा तो यहां इसका पोस्टमार्टम किया गया। शव के घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed