फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Death due to suffocation in furniture shop in Delhi, mourning in village

Azamgarh News: दिल्ली में फर्नीचर दुकान में दम दम घुटने से माैत, गांव में मातम

Mon, 04 Nov 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Death due to suffocation in furniture shop in Delhi, mourning in village
लाटघाट। दिल्ली के कीर्ति नगर में फर्नीचर मार्केट स्थित दुकान में रविवार की भोर भीषण आग लग गई। आग से दुकान के अंदर और चारों तरफ धुआं फैल गया। हादसे में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र के तरौका गांव निवासी अतुल राय भी था। घर का चिराग बुझ जाने से परिवार में कोहराम है। मां, पिता, पत्नी और बच्चों की चीत्कार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तरौका गांव निवासी अतुल राय (42) माता-पिता के इकलौता पुत्र था। परिवार का जीवन-यापन करने के लिए दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित फर्नीचर मार्केट में मजदूरी करता था। कमरे में बिहार का रहने वाला भी एक व्यक्ति भी था। रविवार रात वह दोनों खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात में किसी समय दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं निकल पाए, कारण दम घुटने से उन दोनों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी प्रियंबदा राय का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पुत्र व पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed