फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deal worth one crore, took 63 lakhs, still refused to register

Azamgarh News: एक करोड़ की डील, 63 लाख ले भी लिया, फिर भी रजिस्ट्री से किया इंकार

Wed, 22 Nov 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Deal worth one crore, took 63 lakhs, still refused to register
कंधरापुर थाना पुलिस ने जमीन के क्रय-बिक्रय के मामले में डील का पैसा लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री न करने वाले एक आरोपी को मंगलवार को दिन में गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के अनुसार जमीन के क्रय-विक्रय की डील एक करोड़ में तय हुई थी और लगभग 63 लाख रुपये विभिन्न खातों में भेज भी दिया गया था। रजिस्ट्री के लिए कहने पर आरोपियों ने आनाकानी करना शुरू कर दी और मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी रूद्रांश राय पुत्र विनोद राय ने 27 जुलाई को पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शहर के जालंधरी मुहल्ला निवासी अब्दुल गफ्फार, शहंशाह, अंजुम आरा, अब्दुल सलाम, अब्दुल कुद्दूश एक जमीन के खरीद फरोख्त की बात तय हुई थी। डील के अनुसार डील एक करोड़ की थी, जिसमें लगभग 63 लाख रुपये सितंबर 2017 से विभिन्न तिथियों में शहंशाह, अंजुम आरा, अब्दुल सलाम, अब्दुल कुद्दूश तथा उनकी फर्म नेहा फर्नीचर के एकाउंट में आरटीजीएस व चेक के माध्यम से भेज दिया गया। इसके बाद जब जमीन की रजिस्ट्री की बात कही गई तो उपरोक्त लोग मारपीट पर उतारू हो गए। कंधरापुर थाना पुलिस ने मामले में अब्दुल गफ्फार, शहंशाह, अंजुम आरा, अब्दुल सलाम, अब्दुल कुद्दूश के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मंगलवार को कंधरापुर थाना प्रभारी ब्रहमदीन पांडेय ने एक आरोपी अब्दुल कुद्दूश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed