फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Deadly attack on youth with sharp weapon

Azamgarh News: धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला

Sat, 10 Jun 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on youth with sharp weapon
शहर कोतवाली के सिकरौरा गांव में भूमि विवाद को लेकर युवक पर उसके पट्टीदारों ने ही धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी जोगिंदर चौहान (22) शुक्रवार की सुबह घर के बार टिनशेड लगा रहा था। इसी दौरान पट्टीदारों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागा। कुछ दूर तक पट्टीदारों ने उसे दौड़ाया भी लेकिन इसी बीच ग्रामीण जुट गए तो हमलावर भाग गए। लहूलुहान होने के चलते वह गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल जोगिंदर ने बताया कि उसके चाचा ने ही चाकू से उस पर हमला किया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची और घटाना की बाबत जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed