{"_id":"62376af65da7d862a037cf86","slug":"deadly-attack-on-the-principal-representative-in-the-election-rivalry-azamgarh-news-vns6440542151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया थाना क्षेत्र के कटोही गांव की महिला प्रधान के पति पर चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने शनिवार को हमला कर दिया। हमलावर उनको मारने पीटने के बाद मरा समझ कर खेत में छोड़ कर भाग गए। घटना के बाबत महिला प्रधान ने अतरौलिया थाने में नामजद तहरीर दी है।
कटोही गांव की प्रधान कविता मौर्या पत्नी रणविजय मौर्या हैं। प्रधान पति रणविजय पर शनिवार की सुबह 11 बजे के लगभग गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। लाठी-डंडे से पिटाई की गई थी और मरा समझ कर खेत में छोड़ कर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजन व समर्थक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। प्रधान कविता मौर्या का आरोप है कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों ने उसके पति पर हमला कर दिया और मरा समझ कर छोड़ कर चले गए। बीच-बचाव के लिए पहुंचे गांव के कुछ और लोगों को भी चोट आई है। प्रधान ने थाने पर नामजद तहरीर दिया है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान का यह भी आरोप है कि दबंगों ने कुछ लोगों के घरों पर भी ईंट पत्थर चलाया है। इस बाबत एसओ रमेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।