फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   deadly attack on Mahant of monastery in Azamgarh woman committed this crime with her sons in War of supremacy

वर्चस्व की जंगः आजमगढ़ में मठ के महंत पर जानलेवा हमला, महिला ने पुत्रों संग दिया वारदात को अंजाम

Wed, 22 Sep 2021 01:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Sep 2021 01:15 PM IST
सार

आजमगढ़ के रजादेपुर मठ की संपत्ति को लेकर वहां वर्चस्व की जंग चल रही है। अभी हाल में ही शिव सागर भारती को मठ का नया महंत चुना गया है। आरोप है कि मठ में अवैध रूप से पुत्रों के साथ रह रही एक महिला ने मंगलवार रात महंत पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
deadly attack on  Mahant of monastery in Azamgarh woman committed this crime with her sons in War of supremacy
जानलेवा हमले में घायल महंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर स्थित मठ के महंत पर मंगलवार रात ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। घटना में घायल महंत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन


रजादेपुर मठ के पास काफी संपत्ति है। जिसे लेकर वहां वर्चस्व की जंग चल रही है। अभी हाल में ही शिव सागर भारती को मठ का नया महंथ चुना गया है। महंत शिव सागर भारती मंगलवार की रात मठ में ही भोजन कर रहे थे। इसी दौरान मठ में अवैध रूप से पुत्रों के साथ रह रही एक महिला ने महंत पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिससे महंत के सिर में गंभीर चोट आई और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने महंथ को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया और पड़ताल में जुट गई है। मठ में अवैध रूप से रहने वाली महिला मठ पर वर्चस्व को लेकर कई दिनों से इस कवायद में जुटी थी। फिलहाल कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। इंस्पेक्टर जीयनपुर ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना से महंत समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्पदंश से किशोरी की मौत

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगांवा ग्राम निवासिनी एक किशोरी की मौत सर्पदंश से हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। उत्तरगांवा ग्राम निवासिनी सेजल (13) पुत्री सबिंदर यादव को मंगलवार शाम विषैले सांप ने डंस लिया। जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आननफानन उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता रोजीरोटी के लिए मुंबई रहते हैं। मृतका एक भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। बुधवार सुबह सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed