फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead corona positive's wife and sister-in-law's condition deteriorated, admitted to isolation center

मृत कोरोना पॉजिटिव की पत्नी और भाभी की बिगड़ी हालत, आइसोलेशन सेंटर में भर्ती

Sun, 17 May 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Dead corona positive's wife and sister-in-law's condition deteriorated, admitted to isolation center
आजमगढ़/जहानागंज। पीजीआई से लखनऊ भेजे जाने के बाद मृत हुए कोरोना पॉजिटिव की पत्नी व भाई की पत्नी की हालत भी शनिवार की रात क्वारंटीन सेंटर पर बिगड़ गई। दोनों को तेज बुखार, खांसी आदि की समस्या होने पर रविवार को डीएम के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जहानागंज के नेतपुर गांव निवासी एक युवक मुम्बई से कार द्वारा अपनी पत्नी, बेटा व बेटी को लेकर पहुंचा था। अगले दिन वह मेडिकल कालेज जांच कराने पहुंचा तो उसकी हालत गंभीर देख कर मेडिकल कालेज प्रशासन ने उसे भर्ती कर लिया था। रात में उसकी हालत ज्यादा खराब होने पर गोरखपुर भेजा गया जहां भर्ती न मिलने पर लखनऊ भेज दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके पश्चात शुक्रवार की शाम बॉडी वापस लौटी और राजघाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने मृतक के पत्नी, बेटी, बेटा के साथ ही पट्टीदार के परिवार के लोगों व उस आटो चालक जो उसे लेकर गांव से मेडिकल कालेज गया था को आरके फार्मेसी में क्वारंटीन करा दिया। शनिवार की रात मृतक की पत्नी व भाई की पत्नी को तेज बुखार के साथ ही खांसी आदि की समस्या हो गई। रात में सूचना के बाद भी कोई उन्हें देखने नहीं पहुंचा। रविवार को डीएम से इसकी शिकायत की गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम आरके फार्मेसी पहुंची और दोनों महिलाओं को मेडिकल कालेज के आईसोलेशन वार्ड में ले जाकर भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed