{"_id":"65326848bb2b8dc4dd0dac16","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-10-days-found-in-river-mystery-entangled-in-murder-or-suicide-2023-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: 10 दिन से लापता युवक का नदी में उतराया मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: 10 दिन से लापता युवक का नदी में उतराया मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी
Fri, 20 Oct 2023 05:15 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 20 Oct 2023 05:15 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मंगई नदी में शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव उतराया मिला। उसकी शिनाख्त बलेलपुर निवासी 36 वर्षीय संजय यादव के तौर पर हुई। वह 10 दिन से लापता था।
विज्ञापन
नदी में उतराया मिला युवक का शव
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मंगई नदी में शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या या आत्महत्या में गुत्थी उलझी है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र के बलेलपुर निवासी 36 वर्षीय संजय यादव पुत्र स्व. रामू यादव विगत 10 अक्टूबर की रात घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। तब परिजनों ने मेंहनगर थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर मेंहनगर थाना क्षेत्र के मंगई नदी स्थित मुहम्मदपुर नियामतपुर गांव के समीप लोगों ने जब एक शव को उतराया हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक के पैंट की जेब में उसका आधार कार्ड और मोबाइल के साथ नकदी मिली।
विज्ञापन
आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इधर, संजय यादव की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।