{"_id":"62a6e614b1286d2842735855","slug":"dead-body-of-youth-found-on-railway-track-in-azamgarh-police-trying-to-identify","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रेलवे ट्रैक पर कटा मिला युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रेलवे ट्रैक पर कटा मिला युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
Mon, 13 Jun 2022 12:54 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:54 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के फरिहा रेलवे स्टेशन से करीब एक किमी पश्चिम मक्खनपट्टी गांव की नहर के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर कटा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त
- फोटो : फाइल
विस्तार
आजमगढ़ जिले के फरिहा रेलवे स्टेशन से करीब एक किमी पश्चिम मक्खनपट्टी गांव की नहर के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर कटा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने निजामाबाद थाने को सूचित किया। सूचना के दो घंटे बाद निजामाबाद थाने के उपनिरीक्षक शमशाद अली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
हालांकि युवक के शव की शिनाख्त नही हुई है। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। पिंक कलर का पैंट और मैरून रंग की शर्ट पहने है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन