{"_id":"65900d07e47f0e50170dd4c3","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-azamgarh-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पत्नी गई थी मायके, घर में फंदे से लटकता मिला पति का शव; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पत्नी गई थी मायके, घर में फंदे से लटकता मिला पति का शव; परिवार में मचा कोहराम
Sat, 30 Dec 2023 05:59 PM IST
प्रगति चंद
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबारी/बलरामपुर (आजमगढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबारी/बलरामपुर (आजमगढ़)।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 30 Dec 2023 05:59 PM IST
सार
घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी गांव की है। युवक रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया लेकिन, सुबह उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला। पिता ने अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी गांव निवासी एक युवक का शव शनिवार की सुबह घर में फंदे से लटकता मिला। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी एकत्रित करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
पल्थी डीहवा गांव निवासी राम प्रसाद (45) रोज की तरह शुक्रवार की खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। पत्नी मायके गई हुई थी। पिता ईश्वर प्रसाद अलग कमरे में सोए थे। देर रात में राम प्रसाद ने कमरे में मफलर के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार की सुबह आठ बजे के लगभग पिता जब कमरे का दरवाजा खोलने के लिए खटखटाए तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिली।
विज्ञापन
अनहोनी की आशंका में आसपास के लोगों को बुलाकर पिता ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जवान बेटे को फंदे पर लटकता देख दहाड़े मारकर रोने लगे। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पिता के अनुसार राम प्रसाद की पहली शादी दीदारगंज थाना के पुष्पनगर में हुई थी। किसी कारण से पहली पत्नी अपने एक बच्चे को लेकर उसे छोड़ कर चली गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की। वह भी वर्तमान में मायके गई हुई थी। मृतक तीन भाई व तीन बहन बताए गए हैं। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है।