फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of young man found dumped in pond

Azamgarh News: तालाब में उतराया मिला युवक का शव

Mon, 03 Jun 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found dumped in pond
महराजगंज। थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता दोयम गांव स्थित पोखरे में रविवार को एक युवक का शव उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नौबरार देवारा जदीद किता दोयम गांव निवासी सुभाष (35) रोज की भांति रविवार को भी मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। दोपहर के भोजन के समय वह काम पर से घर जाने की बात कह कर निकाला। ढाई बजे के आसपास मवेशी चरा रहे लोगों ने गांव के पोखरी में युवक का शव उतराया हुआ देखा। पास जाकर देखने पर शव की पहचान सुभाष के रूप में हुई। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed