Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of two including girl found hanging on noose

Azamgarh News: फंदे पर झूलती मिली युवती समेत दो की लाश

Sat, 04 Mar 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Dead body of two including girl found hanging on noose
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रहने वाली युवती समेत दो की लाश संदिग्धावस्था में फंदे पर लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पहली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ की है। मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत गोठा गांव निवासिनी प्रिया (23) बवाली मोड़ निवासी अरूण गुप्ता के मकान में अपनी सहेली प्रियंका के साथ किराये पर कमरा लेकर रहती थी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार की शाम सहेली प्रियंका कमरे से बाहर थी और इसी दौरान प्रिया ने छत के चुल्ले से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। सहेली प्रियंका रूम पर पहुंची तो प्रिया को फंदे पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी घटना अतरौलिया कस्बे की है। कस्बा निवासिनी स्वाति (32) ने शुक्रवार की शाम घर में ही पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर पति ने उसे फंदे से उतरा और डॉक्टर के पास ले गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने स्वाति के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका चार पुत्रियों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed