{"_id":"6107d1217d4e3443a379509d","slug":"dead-body-of-missing-old-woman-found-dumped-in-sack-in-azamgarh-relatives-were-searching","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ः बोरे में भरकर फेंका मिला घर से लापता वृद्धा का शव, परिजन कर रहे थे तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ः बोरे में भरकर फेंका मिला घर से लापता वृद्धा का शव, परिजन कर रहे थे तलाश
Mon, 02 Aug 2021 04:34 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 02 Aug 2021 04:34 PM IST
सार
मुबारकपुर के अमरौला गांव की रहने वाली भानमति (65 ) पत्नी स्व. मंगरू सोनकर पुरूषोत्तमपुर बाजार में सब्जी बेचती थी। रविवार सुबह सब्जी बेचने आई और दोपहर बाद से वो लापता हो गई थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर बाजार के पास खेत में सोमवार को एक बोरे में वृद्धा का शव मिला। वृद्धा रविवार दोपहर से लापता थी और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
मुबारकपुर के अमरौला गांव की रहने वाली भानमति (65 ) पत्नी स्व. मंगरू सोनकर पुरूषोत्तमपुर बाजार में सब्जी बेचती थी। रविवार सुबह सब्जी बेचने आई और दोपहर बाद से वो लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार दिन में लगभग दो बजे सब्जी दुकान के पीछे ही एक खेत में वृद्धा का शव बोरे में मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी पर सीओ के साथ ही डॉग स्क्वायड व फोरेंसिंक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन