फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   dead body of girl found in pond of azamgarh

Azamgarh News: ईद के दिन घर से नाराज होकर निकली थी युवती, अब पोखरे में मिला शव; परिवार में कोहराम

Mon, 15 Apr 2024 08:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में घर से नाराज होकर निकली युवती का शव पोखरे में मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन
dead body of girl found in pond of azamgarh
मौके पर मौजूद पुलिस व लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर दक्षिणी मोहल्ले में स्थित पोखरी में सोमवार की दोपहर एक युवती का उतराया हुआ शव मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक देवगांव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। 

विज्ञापन


यह है मामला
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर दक्षिणी मोहल्ले की रहने वाली 18 वर्षीय सबा परवीन पुत्री सहादत ईद के दिन घर से नाराज हो कर कहीं चली गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस मामले में 14 अप्रैल को देवगांव कोतवाली में परिवार के लोगों ने गुमशुदगी दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन


सोमवार को मोहल्ले की ही एक पोखरी में सबा का शव तैरते हुए देखा। धीरे-धीरे का मौके पर लोगों की भीड़ जुटती गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त सबा परवीन के रूप में की। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक देवगांव विनय कुमार मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शव मिलने की सूचना पर सवा परवीन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतका सबा परवीन की चार बहन और एक भाई थे। शव से बदबू उठ रही थी जिसे देखते हुए ईद के दिन ही उसकी मौत होने का अनुमान लोगों द्वारा लगाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक देवगांव विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed