फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of driver found in verandah of newly constructed house in azamgarh

Azamgarh: नवनिर्मित मकान के बरामदे में मिला वाहन चालक का शव, परिजन बोले- दो दिन से था लापता

Sat, 29 Jul 2023 04:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Jul 2023 04:06 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के रोहुआ मुस्तफाबाद स्थित नवनिर्मित मकान के बरामदे में शनिवार को एक युवक का शव मिला। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। 

विज्ञापन
Dead body of driver found in verandah of newly constructed house in azamgarh
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रोहुआ मुस्तफाबाद स्थित नवनिर्मित मकान के बरामदे में शनिवार सुबह लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में शव की शिनाख्त सराय पलटू गांव निवासी युवक कमलेश्वर राय (35) के रूप में की गई। वह वाहन चालक था। दो दिन से लापता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के  रोहुआ मुस्तफाबाद में एक ढाबा है। इसी ढाबे के बगल में रेवरा गांव निवासी रामधनी चौहान का नवनिर्मित मकान है। शनिवार सुबह लगभग नौ बजे स्थानीय लोगों ने मकान के बरामदे में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। शव मिलने की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त में जुट गई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिए हाईवे पर करते थे लूटपाट, मिर्जापुर के चार किशोर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में मृतक की पहचान सराय पलटू गांव निवासी कमलेश्वर राय 35 के रूप में कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार मृतक वाहन चालक का काम करता था। बीते दो दिनों से वह घर नहीं लौटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed