फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose in a rented house

Azamgarh News: किराये के मकान में युवक का फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 14 Feb 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose in a rented house
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव में एक किराये के मकान में बृहस्पतिवार की शाम एक युवक का फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान मेहनाजपुर कस्बा निवासी प्रिंस रंजन (25) के रूप में हुई। मेहनाजपुर कस्बा निवासी प्रिंस रंजन पटखौली गांव में किराये के मकान में रहकर परिवार की आजीविका चला रहा था। प्रिंस एक अस्पताल में नौकरी करता था और रोजाना की तरह शाम को ड्यूटी से घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहा था। कुछ देर बाद जब उसके कमरे से कोई आहट नहीं सुनाई दी, तो मकान मालिक और आसपास के लोगों को अनहोनी का आशंका हुई। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। युवक का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर असली वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

नाले में मिला व्यक्ति का शव-फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा से मोहम्मदपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास शुक्रवार की शाम 4 बजे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया।मृतक अधेड़ उम्र का बताया जा रहा है। उसने पीले रंग की लोअर और शर्ट पहन रखी थी। काफी देर तक उसके शिनाख्त की कोशिश की गई पर पता नहीं चल सका। निजामाबाद थाना और फरिहा चौकी की पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी है। थानाध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed