{"_id":"60b66e1c8ebc3e14c625bf2b","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-on-a-tree-azamgarh-news-vns592528315","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। रात में वो घर के बाहर ही सोया था। सुबह सिवान के तरफ गए ग्रामीणों ने शव देखा और सूचना पुलिस व परिजनों को दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खानपुर भगतपट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय हरिवंश यादव पुत्र रामदरस यादव सोमवार की रात भोजन करने के बाद रोज की भांति घर के बाहर ही चारपाई पर सोया था। मंगलवार की सुबह परिजन जब सोकर उठे और बाहर आए तो वह अपनी चारपाई पर नहीं था। इस पर परिजनों ने सोचा कि वह शौच आदि के लिए सिवान की तरफ गया होगा। कुछ ही देर बार सिवान की तरफ गए ग्रामीणों ने हरिवंश का शव सिवान में आम के पेड़ से लटकता हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों के साथ ही बिलरियागंज पुलिस को भी दी। परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे तो शव को देख कर उनके होश उड़ गए। वहीं कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतवाया और पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। परिजन ने फिलहाल कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है और हत्या अथवा आत्महत्या के बीच फंसे हुए है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाने की बात कह रहे है। वहीं एसओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा। मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।