फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a vegetable seller troubled by moneylenders found hanging from a tree.

Azamgarh News: सूदखाेरों से परेशान सब्जी विक्रेता की पेड़ पर लटकती मिली लाश

Wed, 22 Nov 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a vegetable seller troubled by moneylenders found hanging from a tree.
रौनापार थाना क्षेत्र के मीरा का पुरा गांव स्थित एक आम के पेड़ पर एक युवक का शव गमछे के सहारे लटकता मिला। मृतक के भाई ने सूदखोरों पर हत्या कर शव को टांग देने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मृतक सूदखोरों के आतंक से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रौनापार थाना के टेकनपुर छपिया गांव निवासी राजकुमार यादव 42 सोमवार को दिन में तीन बजे घर से निकला और फिर लापता हो गया। मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे उसकी लाश लोगों ने मीरपुर गांव के सिवान में स्थित आम के एक पेड़ पर गमछे से लटकती देखा। लोगों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। छोटे भाई अरविंद ने सूदखोरों द्वारा भाई की हत्या कर शव पेड़ पर टांग देने की आशंका व्यक्त की गई है। उसने बताया कि मृतक एक साल पूर्व तक मुंबई में रह कर ट्रक चलाता था। साल भर पूर्व वह वापस लौटा और कांखभार बाजार में सब्जी की दुकान खोल लिया। उसने कई लोगों से लगभग दो लाख रुपये कर्ज सूद पर लिया था। आर्थिक तंगी के चलते वह कर्ज नहीं उतार पा रहा था, जबकि सूदखोर सुबह-शाम घर पर धमकते थे। एक दिन मैंने स्वयं नौ हजार रुपये उन्हें दिया था। यह लोग पुन: आने और पैसा न देने पर परिजनों को उठा ले जाने की धमकी देकर गए थे। इसके बाद सोमवार को दिन में भाई घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। मंगलवार को उसकी लाश फंदे पर लटकती मिली। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

00
मृतक सूदखोरों के आतंक से परेशान था। कई लोगों से वह कर्ज ले रखा था। सब्जी बेच कर जीविकोपार्जन करता था। कर्ज न चुका पाने के चलते ही उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है। - संजय कुमार पाल, थाना प्रभारी, रौनापार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed