फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of a child drowned in a canal found on the second day

Azamgarh News: नहर में डूबे बालक का दूसरे दिन मिला शव

Wed, 03 Jul 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a child drowned in a canal found on the second day
आजमगढ़। बरदह से होकर निकली शारदा सहायक खंड-23 में सोमवार की सुबह नहाने गए बालक डूब गया था। जिसका दूसरे दिन शाम करीब चार बजे धरांग गांव के पुल के पास मिला। पुलिस परिजनों को लेकर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त समल गुप्ता उर्फ समर के रूप में की। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मचा गया। बरदह थाना क्षेत्र के बरदह कस्बा निवासी समल गुप्ता उर्फ समर (12) पुत्र बबलू सोमवार की सुबह करीब नौ बजे घूमने के लिए घर से निकला था। पड़ोसी ने बताया कि घर के सामने शारदा सहायक खंड 23 रजबाहा नहर में नहाने गया था। परिजन नहर पर पहुंचे तो वहां समल का लाल रंग का टी-शर्ट मिला। सूचना पर स्थानीय पुलिस वं क्षेत्रीय लोग पहुंचे और समल की तलाश शुरू हुई लेकिन देरशाम तक कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह से ही परिजन व आसपास के लोगों ने फिर नहर में तलाश शुरु की। शाम करीब चार बजे धरांग गांव के पुल के पास गांव के लोगों ने एक शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन धरांग गांव के पास पुल पर पहुंचे। जहां परिजनों ने शव की शिनाख्त समल गुप्ता उर्फ समर पुत्र बबलू गुप्ता के रूप में की। समर दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed