{"_id":"6139f157862ca82b492f8327","slug":"dead-body-found-in-blood-on-roadside-of-middle-age-man-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिलने सनसनी, प्रधान समेत चार पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिलने सनसनी, प्रधान समेत चार पर हत्या का आरोप
Thu, 09 Sep 2021 05:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:04 PM IST
सार
गांव से करीब आधा किमी की दूरी पर अधेड़ का शव मिला है। मृतक के बेटे ने चार पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक गांव निवासी अधेड़ का शव गुरुवार की सुबह गांव से 500 मीटर दूरी पर सड़क किनारे खून से लथपथ मिला। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुत्र ने ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के अशरफपुर बसारतपट्टी (बनगांव) ग्राम निवासी रणविजय सिंह(50) बुधवार की रात घर पर खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने रात में उनकी तलाश भी की, लेकिन नहीं कोई खबर नहीं मिली।
विज्ञापन
जब सुबह घर से पांच सौ मीटर दूरी पर ग्रामीणों ने रणविजय सिंह का शव खून से लथपथ हाल में देखा, तो परिजनों को सूचना मिली। ग्रामीणों की सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस भी आ गई। मृतक के पुत्र प्रवेश सिंह उर्फ गोलू ने पिता की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उसने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। नामजद किए गए लोगों में हरिओम निषाद, अरविंद निषाद, ओम प्रकाश निषाद व रामदयाल निषाद शामिल है। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।