फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body found after killing female LIC agent

महिला एलआईसी एजेंट का हत्या कर फेका मिला शव

Sun, 09 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body found after killing female LIC agent
आजमगढ़। मेहनाजपुर-तरवां थाना के बार्डर पर स्थित भंवरपुर गांव स्थित उदंती नदी पुल के नीचे रविवार की सुबह एक महिला का शव पाया गया। मृतका एलआईसी एजेंट थी और शनिवार की शाम घर से बाजार के लिए निकली थी। परिजन रात भर उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिअए भेज दिया।
विज्ञापन

मेहनाजपुर थाना के मऊपरासिन गांव निवासी रमाशंकर कानपुर जिले में प्राइवेट नौकरी करते है। घर पर उसकी पत्नी 35 वर्षीया सीमा अपने एक पुत्र व एक पुत्री के साथ रहती थी। शनिवार की शाम वह घर से बच्चों को यह कह कर निकली की सामान लेने बाजार जा रही है। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। देर शाम तक मां के न लौटने पर बच्चों ने अपने स्तर से मां की खोजबीन शुरू किया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने मेहनाजपुर-तरवां थाना के बार्डर पर स्थित भंवरपुर गांव में उदंती नदी पुल के नीचे एक महिला का शव देखा। शव की पहचान सीमा पत्नी रमाशंकर के रुप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का गला घोंट कर हत्या किया गया था। घटना से दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed