फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dayarama president, minister jagdamba

दयाराम अध्यक्ष, जगदंबा बने मंत्री

Sun, 21 Dec 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 21 Dec 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dayarama president, minister jagdamba
 दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के चुनाव में दयाराम यादव अध्यक्ष और जगदंबा
विज्ञापन
प्रसाद पांडेय मंत्री चुने गए।  जबकि आडिटर, कोषाध्यक्ष और छह सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्य निर्वाविरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

 शनिवार की सुबह मतगणना निर्धारित समय से आधे घंटे विलंब से साढ़े आठ बजे से शुरू हुई जो शाम साढे़ चार बजे तक चली।

परिणामों की घोषणा चुनाव अधिकारी सीएल निगम ने की। अध्यक्ष पद पर दयाराम यादव 639 मत पाकर विजयी घोषित किए गए।

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओम प्रकाश मिश्र को 345 मत प्राप्त हुए। जबकि इसी पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रभाकर सिंह को 267, रामप्यारे सिंह को 246, बेलाल अहमद बेग को 59 मत प्राप्त हुए।

जबकि मंत्री पद के लिए 556 मत पाकर जगदंबा प्रसाद पांडेय विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनय कुमार यादव को 454 मत प्राप्त हुए।

इसी पद के लिए अनिल कुमार सिंह को 362 मत, अनिल कुमार राय को 135 मत, ठाकुर प्रसाद तिवारी को 56 मतों से संतोष करना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आमने-सामने की टक्कर में विजेंद्र मोहन चतुर्वेदी (1035 मत) विजयी घोषित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लइकुर्रहमान को 374 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए पांच प्रत्याशियों के बीच हुई टक्कर में अभय प्रताप सिंह को 557 और रतिभान सिंह 536 मत पाकर विजेता रहे। अन्य दावेदारों में प्रमोद कुमार गुप्ता को 416, महेंद्र कुमार को 320 और अरुण कुमार यादव को 521 मत प्राप्त हुए।

सहमंत्री के तीन पदों के लिए कुल आठ प्रत्याशियों में अरुण कुमार पांडेय को 636, मुरलीधर यादव को 601 और सुभाष चंद्र विश्वकर्मा 594 मत पाकर विजयी रहे।

अन्य उम्मीदवारों में सत्येंद्र सिंह को 574, गुलाम कामिल को 512, सरोज कुमार यादव को 414, महेंद्र प्रताप सिंह को 357 मत मिले और उन्हें पराजय का मुंह देखना पड़ा।

 कोषाध्यक्ष पद पर रामबदन मेहता, आय-व्यय निरीक्षक पद पर विनोद कुमार सिंह सहित छह सदस्यीय वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए क्रमश: शिवप्रसाद यादव, अशोक कुमार पांडेय, कैलाश पति लाल, जितेंद्र नाथ सिंह, अजय कुमार सिन्हा, राजेंद्र सिंह शामिल हैं।

 वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद के लिए अजय कुमार श्रीवास्तव, अभय कुमार श्रीवास्तव, सचिन सौरभ, संजय कुमार पाठक, विजय कुमार उपाध्याय और संतोष कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed