फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   daughters have a heavy upper hand in the results

Azamgarh News: बेटियों का परीक्षाफलों में पलड़ा रहा भारी

Sat, 13 May 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
daughters have a heavy upper hand in the results
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे विद्यार्थियों के लिए काफी हद तक सुखद रहे। खासतौर से शीर्ष क्रम की बात करें तो बेटियों का पलड़ा परीक्षाफलों में भारी है। इंटरमीडिएट में जिला टॉपर्स बेटियां हैं तो टॉप टेन सूची में भी उन्हीं की संख्या ज्यादा है। जिला टॉप टेन में 14 में से 12 छात्राएं शामिल है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए। इस बार भी बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ते हुए सफलता का परचम लहराया। जीडी ग्लोबल स्कूल करतालपुर की छात्रा श्रेया कसेरा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर की छात्रा सुप्रिया यादव ने 97.6 व अनुष्का राय ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर चिल्ड्रेन स्कूल आजमगढ़ के प्रिया सिंह ने 97.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। सेंट जेवियर्स तरवां की छात्रा माही जायसवाल ने 97.2 अंक प्राप्त किया। इसी प्रकार चिल्ड्रेन स्कूल के छात्र आदित्य शंकर ने 97 और सेंट जेवियर्स एलवल की छात्रा प्रियांशी अग्रवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर की छात्रा आयुषी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। आजमगढ़ पब्लिक स्कूल की छात्रा कृपा जायसवाल 96 प्रतिशत अंक पाकर सातवें स्थान पर रही। जीडी ग्लोबल की छात्रा कृतिका पांडेय ने भी 96 प्रतिशत अंक पाकर सातवें स्थान पर रही। वहीं आजमगढ़ पब्लिक स्कूल की छात्रा हाजरा मोहम्मद ने 95.8 प्रतिशत प्राप्त किया। जीडी ग्लोबल स्कूल आजमगढ़ की छात्रा अर्पिता सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक पाया। वहीं सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल के छात्र पार्थ सारथी ने 94.8 व श्रेया राय ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इस सफलता पर बेटियां फूली नहीं समा रही थीं। साथ ही स्कूल प्रबंधन तो स्कूल परीक्षाफल बेहतर होने को लेकर इन पर गर्व कर रहा था तो वहीं अभिभावकों को भी अपनी बेेटियों पर नाज रहा। उन्होंने बेटियों को बधाई के साथ ही आगे भी सफल होने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed