{"_id":"5da752388ebc3e015255ac44","slug":"daughter-s-wedding-wishes-remain-unfulfilled-of-bankmitra-azamgarh-news-vns489457625","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी की ख्वाहिश रही अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी की ख्वाहिश रही अधूरी
विज्ञापन
कप्तानगंज में बैंक मित्र की हत्या के बाद रोते विलखते परिजन।
- फोटो : AZAMGARH
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पासीपुर गांव के पास मंगलवार को बैंक मित्र रमेश यादव की गोली मारकर हत्याकर 1.36 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। घटना का खुलासा के लिए पुलिस हवा में तीर चला रही। उधर रमेश की मौत होने से ना केवल परिवार का कमाऊ पूत चला गया, बल्कि बेटी की शादी की ख्वाहिश भी अधूरी रह गई।
मृत रमेश यादव दो भाई और तीन बहनों में बड़ा था। उसका छोटा भाई दिनेश यादव भी बूढनपुर बाजार में जनसेवा केंद्र चलाता है। रमेश यादव दो बेटियों का पिता था। उसकी बड़ी बेटी रिशु शिब्ली कालेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही। जबकि छोटी प्रियांशू शहर के एक प्राइवेट कालेज में कक्षा 11 का छात्र है। रमेश यादव अपनी बेटी की शादी तय कर तैयारी में जुटा हुआ था। उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज की गई है। दी गई तहरीर में कप्तानगंज थाने के दरोगा रमेश सिंह की लापरवाही बताते हुए उसे भी जिम्मेदार ठहराया गया है। दरोगा सहित अन्य पुलिसवालों के भूमिका की जांच हो रही। जल्द ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - त्रिवेणी सिंह, एसपी