फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Damini app will know when electricity will hit

दामिनी एप से पता चलेगा कब कड़केगी बिजली

Sun, 22 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Damini app will know when electricity will hit
आजमगढ़। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रभारी अधिकारी आपदा आजाद भगत सिंह ने बताया कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और मौसम विज्ञान संस्थान पुणे ने दामिनी एप तैयार किया है। विशेष रूप से वज्रपात की पूर्व चेतावनी व अलर्ट की यह जानकारी देगा। जिला आपदा विशेषज्ञ डा. चंदन कुमार ने बताया कि विकसित दामिनी एप के माध्यम से वज्रपात की पूर्व चेतावनी व अलर्ट को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में यह एप डाउनलोड करके वज्रपात की जानकारी हासिल कर सकता है। वज्रपात से कम से कम क्षति हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था को अपनाने के साथ ही अधिसूचित आपदाओं की पूर्व चेतावनी एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुंचाकर आपदा को कम किया जा सकता है। दामिनी एप लगभग 20 किमी के क्षेत्र में संभावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन लगभग चार घंटे पूर्व प्रेषित करता है, जिससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने का मौका मिल जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वज्रपाज के कारण वर्ष 2019-20 में 391 व्यक्तियों की, वर्ष 2020-21 में 369 तथा 2021-22 में 280 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक के मध्य जनपद में नौ लोगों की मौत हुई। जिसके प्रमुख कारण है चेतावनी प्रणाली का अभाव- मौसम विभाग द्वारा दी जाने वाली चेतावनी को जन-साधारण तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed