फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dada Lakhmi film will open the fourth Azamgarh International Film Festival

Azamgarh News: दादा लखमी फिल्म से होगा चौथे आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज

Sat, 18 Mar 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dada Lakhmi film will open the fourth Azamgarh International Film Festival
रंगमंच, साहित्य व कला की संस्था सूत्रधार की ओर से 18 मार्च से 20 मार्च तक चौथे आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत दादा लखमी फिल्म से होगी। उक्त जानकारी मड़या स्थित एक होटेल में पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान आयोजन समिति के फेस्टिवल डायरेक्टर फिल्म क्रिटिक अजीत राय एवं रेखा चौधरी असिस्टेंट फेस्टिवल डायरेक्टर द्वारा संयुक्त रूप से कही। वहीं अशोक पाठक उर्फ विनोद अभिनेता ने भी आयोजन को लेकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूत्रधार संस्थान आजमगढ़ में पिछले दो दशक से आजमगढ़ में पेशेवर और प्रशिक्षित रंगकर्म को स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं। सूत्रधार हर साल नाटक कला के प्रशिक्षण और प्रदर्शन के अतिरिक्त देेश भर के नाटकों को अपने वार्षिक आयोजन आजमगढ़ रंग मोहत्सव में आमंत्रित भी करता है। नाट्यजगत में आरंगम के नाम से ख्याति पा चुका है। यह नाट्य समारोह काफी चर्चित है। इस साल आरंगम का 17वां संस्करण 23 से 25 मार्च 2023 को आयोजित होने जा रहा है। इसी क्रम में पिछले तीन साल से आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव 18 से 20 मार्च 2023 का आयोजन भी स्थानीय दर्शकों में गुणवत्तायुक्त व अर्थपूर्ण सिनेमा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। चौथे आजमगढ़ फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए मास्टर क्लासेस भी होंगी। जिसमें युवाओं को फिल्म बनाने की बारीकियां भी सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

फिल्म उत्सव में फ्रेंच अभिनेत्री मारियाना बोरगो जर्मन एक्ट्रेस सुजैन जो कि एक्सीडेंटल प्रिमिनिस्टर फिल्म में सोनिया गांधी की भूमिका निभा चुकी है के साथ कार्लिटा मोहिनी जो एक ब्राजीलियन कलाकार हैं, खास तौर से इस समारोह में शामिल हो रही हैं। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, पंचायत वेब सीरीज से घर-घर लोकप्रिय हो चुके अशोक पाठक उर्फ विनोद और जिले की बेटी सिने तारिका शबाना आजमी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed