फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dacoity case : Five teams for disclosure, two in custody

खुलासे के लिए लगायी गई पांच टीम, फिर भी हाथ खाली

Thu, 13 Feb 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dacoity case : Five teams for disclosure, two in custody
बरदह थाने के दुबरा बाजार में व्यापारियों और ग्रामीणों से बात करते डीएम एनपी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़/मार्टीनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के दुबरा बाजार में सराफा कारोबारी के यहां डकैती की घटना में चौबीस घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे के निर्देश पर एसपी ने पांच टीमें घटना के खुलासे के लिए लगी है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में पुलिस महकमा जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव निवासी संजय कुमार सेठ पुत्र रामकिशुन सेठ बरदह थाना के दुबरा बाजार में मां सावित्री ज्वेलर्स के नाम से सराफा की दुकान है। बुधवार को संजय अपनी दुकान में थे। इसी दौरान दो बाइक सवार छह बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे। सभी अपना मुंह हेलमेट व कपड़े से ढंके थे। दो बदमाश बाइक से उतरे और दुकान में घुस कर संजय को असलहा सटा दिया और दुकान में रखे सोने व चांदी के साथ ही जेवरात को लूट लिया। संजय के विरोध पर उन्होंने हवाई फायरिंग भी कर दी। जिस पर बाजारवासी भी एकजुट हो गये और बदमाशों के खिलाफ मोर्चा ले लिया। 20 मिनट तक बाजारवासी व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाशों की गोली से पांच लोग घायल भी हो गये और इसके बाद बदमाश लूट के माल के साथ मौके से भाग निकलने में सफल हुए। थानाध्यक्ष, सब इंस्पेक्टर समेत कुल छह पुलिस कर्मी लाइन हाजिर कर दिए गए तो वहीं नए थानाध्यक्ष की तैनाती के साथ ही पांच टीम घटना के खुलासे के लिए लगा दी गई। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही है।
विज्ञापन

व्यापारी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
मार्टीनगंज। सराफा कारोबारी संजय के तहसील पर बुधवार की देर रात ही बरदह थाने पर बाइक सवार छह बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तहरीर में सराफा कारोबारी ने डकैती गए सामानों की धनराशि नहीं बताया है। उसने पुलिस को बताया कि वह सामानों की सूची तैयार करने के बाद सामानों के धनराशि की जानकारी देगा। वैसे डकैती में लगभग 42 लाख का माल बदमाशों द्वारा उठा ले जाने की बात घटना के बाद सामने आयी थी। मौके से पुलिस ने बरामद किया कुछ सामान व तमंचा
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्टीनगंज। घटना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल में मौके से बदमाशों के एक तमंचे को बरामद किया है। इसके साथ ही एक पोटली भी बरामद हुई है, जिसमें डकैती के कुछ समान मौजूद होने की संभावना जताई जा रही है। बाजार वासियों ने बताया कि बदमाशों के भागने के दौरान एक व्यक्ति के ईंटों के हमले में एक बदमाश के हाथ से तमंचा छूट कर गिर गया था। इसके साथ ही एक पोटली भी बदमाशों से छूट कर गिर गई थी। इसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

तीन जौनपुर तो दो का वाराणसी में इलाज
मार्टीनगंज। बदमाशों की गोली से घायल पांच बाजार वासियों में तीन का इलाज जौनपुर में चल रहा है तो वहीं दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बुधवार की देर शाम वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में सभी घायल खतरे से बाहर है।

बरदह थाने के दुबरा बाजार में व्यापारियों और ग्रामीणों से बात करते एडीजी जोन और डीआईजी।

बरदह थाने के दुबरा बाजार में व्यापारियों और ग्रामीणों से बात करते एडीजी जोन और डीआईजी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed