फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dabang beat up shopkeeperOn demanding money for golgappe in azamgarh

Azamgarh: गोलगप्पे का पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटा , आरोपियों ने ठेले को भी पलटा

Fri, 16 Dec 2022 04:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Dec 2022 04:31 PM IST
सार

आजमगढ़ के अतरौलिया में गोलगप्पे का पैसा मांगना दुकानदार को भारी पड़ गया। दबंगों ने ना सिर्फ उसकी पिटाई की बल्कि ठेले को भी पलट दिया। 

विज्ञापन
Dabang beat up shopkeeperOn demanding money for golgappe in azamgarh
पीड़ित दुकानदार ने थाने में दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले से आए दिन दबंगों की कारस्तानी के मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार शाम अतरौलिया थाना क्षेत्र के शांति चौक पर ऐसी ही घटना घटी। चना और गोलगप्पे बेचने वाले दुकानदार के साथ दबंगों ने मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों जाते-जाते ठेले को भी पलट दिया। जिससे उसपर रखा सारा सामान सड़क पर बिखर गया।

विज्ञापन


दुकानदार का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दबंगों से गलगप्पे के पैसे मांग लिए थे। दबंगों ने यह धमकी भी दी गई कि अगर यहां दुकान लगानी है तो हमें फ्री में खिलाना पड़ेगा। यह हमारा एरिया है।
विज्ञापन

 चना और गोलगप्पा का ठेला लगाने वाले दुकानदार राहुल गुप्ता और शुभम गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।  

इधर, घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया व्यापार मंडल आक्रोशित हो उठा। रात करीब साढ़े आठ बजे पीड़ित दुकानदारों को लेकर अतरौलिया थाने पहुंचा और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग  की। व्यापार मंडल ने अतरौलिया प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह से मुलाकात कर घटना से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें:  मीट का पैसा मांगने पर दबंगों ने ढाबे में लगाई आग, आरोपी सारे बर्तन उठा ले गए
 

अतरौलिया व्यापार मंडल ने कहा कि अगर पुलिस न्यायोचित कार्रवाई नहीं करती है तो पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed