फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   DA does not know and EVM building was built without getting the map approved

एडीए को पता नहीं और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बन गया ईवीएम भवन

Thu, 21 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
DA does not know and EVM building was built without getting the map approved
आजमगढ़। सरकार की ओर से जो नियम बनाए गए हैं उनका पालन आम जन मानस के साथ ही सरकार के नुमाइंदों को भी करना होता है। लेकिन जनपद में सरकार के नुमाइंदे ही नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। जनपद में अगर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कोई भवन का निर्माण कराता है तो एडीए की ओर से उसे नोटिस जारी की जाती है। अगर इसके बाद भी वह निर्माण बंद नहीं करता है तो उसके भवन को सील कर दिया जाता है। लेकिन एडीए कार्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर दो मंजिला ईवीएम भवन बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हो गया और एडीए को इस बात की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

जनपद में सरकारी भवनों को बनाने के लिए कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं कराना पड़ता है। लेकिन अगर कोई आमजन अपने भवन का निर्माण कराता है तो उसे एडीए से मानचित्र स्वीकृत कराना पड़ता है। नहीं तो एडीए उसके भवन को सील कर सकता है। इसके बाद उसे मुकदमा तक लड़ना पड़ेगा। इस ईवीएम भवन का निर्माण दो करोड़ 11 लाख 43 हजार रुपये की लागत से किया गया है। सबसे मजे की बात तो यह है कि दो मंजिला भवन बनकर तैयार हो गया और एडीए के जिम्मेदार अधिकारियों को इस बात का पता ही नहीं है कि यहां पर नई बिल्डिंग बन रही है। अधिकारियों का कहना है कि हम तो यही जानते हैं कि यहां पर पुराने निर्माण को तोड़कर नया निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed