फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cylinder burst due to fire in the shed

Azamgarh News: मड़ई में आग लगने से सिलिंडर फटा

Tue, 24 Feb 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Cylinder burst due to fire in the shed
रौनापार थाना क्षेत्र के पालकी का पुरवा, देवारा खास राजा गांव में आग लगने से जली मड़ई। संवाद - फोटो : samvad
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के पालकी का पुरवा, देवारा खास राजा गांव में रविवार की देर रात मड़ई में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन

आग इतनी भीषण थी कि आवासीय मंडई में रखा सिलिंडर फट गया और देखते ही देखते आग ने पूरी मंडई व गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सात जानवर झुलस गए। इममें तीन बकरियां मर गईं। तीन भैंस और एक गाय बुरी तरह झुलस गईं।रौनापार थाना क्षेत्र के देवरा खास राजा गांव निवासी दया राम साहनी ने बताया कि आग की चपेट में आकर उनकी तीन मंडई और कटरेन भी धू-धू कर जल उठे। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल, मशीन, चारा मशीन और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना प्रशासन को दी। तहसीलदार सगड़ी शिव प्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लेखपाल और कानूनगो को मौके पर भेज दिया गया है। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed