{"_id":"678d4500b2c70186d402afd9","slug":"cylinder-burst-due-to-fire-in-the-hut-goods-burnt-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-126410-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मड़ई में आग लगने से फटा सिलिंडर, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मड़ई में आग लगने से फटा सिलिंडर, सामान जला
विज्ञापन
रानी की सराय। रेंदुआ गांव में शनिवार की रात एक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। मड़ई में रखे जेवरात सहित गृहस्थी का सामान जल गया।
रेंदुआ गांव निवासी दिलराम सरोज और कन्हैया सरोज मड़ई डालकर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार कि रात दिलराम सरोज का पूरा परिवार खाना खाने के बाद सो गया था। रात 12 बजे घर में आग लग गई। लोग शोर मचाते हुए घर से बाहर भागे, आग की लपट और शोर सुनकर दिलराम का भाई कन्हैया सहित गांव के लोग जुट गए।
इस बीच घर में सिलिंडर आग लगने से फट गया। इससे टिनशेड हवा में दस फीट ऊपर उड़ गया। प्रधान अमित सरोज की सूचना पर पुलिस के साथ अग्निशमन दल पहुंचा। दल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। दिलराम ने बताया कि घर में रखा 30 क्विंटल अनाज और दो लाख के आभूषण व सामान जल गया। जन हानि नहीं हुई है। इस घटना से दिलराम के भाई कन्हैया का भूसा भी जल गया। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई। संवाद