फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   cycle rider Rajgir Mistry dies after hit by bike in azamgarh road accident

आजमगढ़ः साइकिल सवार राजगीर मिस्त्री को बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Wed, 25 Aug 2021 05:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 25 Aug 2021 05:51 PM IST
सार

मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत भेलऊर चगेड़ी गांव निवासी रामजतन चौहान (55 ) राजगीर मिस्त्री का काम करता था। वह बुधवार सुबह साइकिल से काम पर जा रहा था। रास्ते में नवोदय विद्यालय के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
cycle rider Rajgir Mistry dies after hit by bike in azamgarh road accident
आजमगढ़ सड़क दुर्घटना: मौत के बाद रखा शव - फोटो : pixabay

विस्तार

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत नवोदय विद्यालय के पास बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार राजगीर मिस्त्री ने जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ा। 

विज्ञापन

 
मऊ जिले के घोसी कोतवाली अंतर्गत भेलऊर चगेड़ी गांव निवासी रामजतन चौहान (55 ) राजगीर मिस्त्री का काम करता था। वह बुधवार सुबह साइकिल से काम पर जा रहा था। रास्ते में नवोदय विद्यालय के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां इलाज के बाद जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान  उसकी मौत हो गई। मृतक तीन पुत्र व तीन पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरा, चार लोग हुए घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के बखरा गांव में बुधवार की भोर में बरसात के चलते एक व्यक्ति का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दब कर परिवार के चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बखरा गांव निवासी मनोज पुत्र किशुनलाल का कच्चा मकान है। मंगलवार की रात परिवार के लोग उसी मकान में सो रहे थे। भोर में लगभग तीन बजे बरसात के चलते अचानक कच्चा मकान गिर गया। इससे मलबे में दबकर राधिक पत्नी रामकिशुन, दिव्यांशु पुत्र मनोज, शिवांगी पुत्री मनोज व काश्मीर पुत्र राम किशुन घायल हो गए। घटना होते ही गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गांव के लोग मलबा हटा कर दबे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। 

घायलों में राधिका की हालत गंभीर बतायी जा रही है। वहीं घटना से मनोज की पूरी गृहस्थी ही मलबे में दब कर नष्ट हो गई है। सूचना पर लेखपाल दिग्विजय यादव, प्रधान फिरतु आदि ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। तहसीलदार मार्टीनगंज हेमंत कुमार भी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed