फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Cyber criminal who was blowing money from account arrested, money recovered

खाते से पैसा उड़ाने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, रुपये बरामद

Tue, 05 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cyber criminal who was blowing money from account arrested, money recovered
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सरोज अहमद पुत्र इफ्तेखार ने साइबर थाने में 28 दिसंबर को तहरीर दिया कि उसकी जानकारी के बिना ही उसके खाते से 25 दिसंबर को कई बार में चार लाख रुपये निकाल लिए गए। तहरीर के आधार पर थाने में साइबर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने के साथ ही साइबर थाना प्रभारी राजेश यादव विवेचना में जुट गए। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी अनवर जहीर का नाम उजागर किया। अभियुक्त का नाम प्रकाश में आने के बाद साइबर थाने की टीम ने अभियुक्त के गिरफ्तारी की कवायद शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने अभियुक्त अनवर जहीर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसने सरोज अहमद के बैंक खाते से जुड़े नंबर वाले मोबाइल को कुछ समय के लिए गायब किया, जिसमें वादी के बैंक एकाउंट से जुड़ी तमाम डिटेल व इमेज थी। जिनके उपयोग से उसने वादी के बैंक खाते से इंटरनेट बैंकिग के माध्यम से रुपये ट्रांसफर कर लिए। उसने पैसों को पेटीएम एकाउंट व अपने बैंक एकाउंट में रखा था। जिसे साइबर थाना पुलिस ने सीज करा दिया है। सरोज अहमद के खाते से गायब हुए चार लाख रुपये अनवार जहीर के इन्हीं खातों में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed