{"_id":"5ef782d08ebc3e430b255d26","slug":"cyber-criminal-cheating-eight-lakh-arrested-azamgarh-news-vns532625148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
सगड़ी। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी हरवंशलाल श्रीवास्तव के खाते से आठ लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई थी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसका खुलासा शनिवार को पुलिस ने किया।
शिक्षक के पुत्र को ऑनलाइन गेम खेलने का शौक था, इसी का फायदा उठाते हुए साइबर अपराधी सागर सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी लोहिया नगर बल्केश्वर थाना न्यू आगरा जिला आगरा ने शिक्षक के पुत्र से दोस्ती कर ली। ऑनलाइन गेम खेलते हुए जान पहचान बनाया और उसको झांसा देकर पिता के खाते से आठ लाख रुपये निकाल लिया। शिक्षक हरवंश लाल ने उक्त धनराशि अपने बेटी की शादी के लिए रखा था। शिक्षक के शिकायत के बाद पुलिस महकमा जागा और साइबर अपराधी की तलाश शुरू हुई। एसपी ने जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंदचौबे, साइबर सेल के मनीष सिंह साइबर अपराधी के गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस की टीम आगरा गई और वहां से ऑनलाइन ठगी करने वाले सागर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाला अभियुक्त सागर सिंह ऑनलाइन गेमिंग का टॉप लेवल प्लेयर है, गेम खेलते समय लोगों से जान पहचान बनाता है और गेम के लेवल एवं हैंक के नाम पर पैसे की मांग की जाती है। नए प्लेयर से धोखे से उनके बैंक डेबिट कार्ड डिटेल प्राप्त कर खाते से गेम वाउचर, क्वाइन आदि ऑनलाइन खरीदारी कर ली जाती है। साथ ही नगद धन अपने दोस्तों के खातों में अपराधी ट्रांसफर कर देता था। उसी से अपना एवं दोस्तों का गेम वाउचर ऑनलाइन पेटीएम के माध्यम से खरीदारी करता था।