{"_id":"606a05fe8ebc3ec8be5566bd","slug":"currently-45836-dose-of-corona-vaccine-is-available-in-the-district-azamgarh-news-vns583395948","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल जिले में उपलब्ध है कोरोना टीके का 45836 डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल जिले में उपलब्ध है कोरोना टीके का 45836 डोज
विज्ञापन
आजमगढ़। देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण का वर्तमान में चौथा चरण जारी है। चौथे चरण के तहत 45 से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जिले को अब तक कोरोना टीका का कुल 161120 डोज उपलब्ध कराया था। इसमें कोवीशील्ड वैक्सीन के 138220 डोज तो कोवैक्सीन के 22900 डोज शामिल थे। अभी स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना टीका का 45836 डोज ही शेष बचा हुआ है। जल्द ही और डोज जिले को सरकार की तरफ से उपलब्ध होने वाला है।
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य महकमा प्रतिदिन 18 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य लेकर प्रतिदिन चल रहा है। इतने लोगों के टीकाकरण की महकमे के पास व्यवस्था है, लेकिन प्रतिदिन चार से साढ़े चार हजार लोग ही अपना टीकाकरण करा रहे है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि अब तक जिले में 115284 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें 17006 हेल्थ वर्करों को प्रथम डोज और 10393 को दूसरा डोज, 13888 फ्रंट लाइन वर्करों को प्रथम डोज और 7310 को दूसरा डोज दिया जा चुका है। इसके अलावा 65922 वृद्ध व बीमार लोगों को प्रथम डोज और 765 को दूसरा डोज दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आठ अप्रैल से विशेष अभियान की शुरूआत होने वाली है।